दौसा में सर्वसमाज ने कैंडल जलाकर बाबा साहेब को नमन किया

दौसा के नेहरू गार्डन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर सर्व समाज ने कैंडल जलाकर और पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठजन और नेताओं ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया।

दौसा 

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दौसा जिला मुख्यालय स्थित नेहरू गार्डन में सर्व समाज की ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को सादर नमन किया। पूरा परिसर “बाबा साहेब अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

वरिष्ठजन रामनाथ राजोरिया ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है।

कर्मचारी नेता भगवान वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को स्वस्थ लोकतांत्रिक ढांचा और समानता का अधिकार दिया।
उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा— “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”— यही सिद्धांत देश और समाज निर्माण की दिशा दिखाते हैं।

कार्यक्रम में अनेक सामाजिक और राजनैतिक संगठनों के लोग सम्मिलित हुए। प्रमुख उपस्थितजन—
अब्दुल मनान खां, मनोहर लाल गुप्ता, रामोतार मावई, परमानंद शर्मा (VHP), डॉ. सी एल मीणा, आर के वर्मा (भाजपा), पी.डी. मीणा, डॉ. राजेंद्र वर्मा, योगेश गोठड़ा, राजाराम मीणा, प्रो. नरेंद्र परेवा, अशोक शर्मा खेड़ला, एन.आर. बालोत, अशोक भगवती, ओ.पी. परेवा, कैलाश सामरिया, देवीसहाय मीणा, हजारी मीणा, कैलाश गोठवाल, धर्मपाल मीणा, अवधेश जायसवाल, हेमराज, आयुष वर्मा, बिजेंद्र वर्मा, लक्ष्मण बैरवा, विकास परेवा, नवल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

हवाई किरायों पर सरकार का बड़ा प्रहार | इंडिगो संकट के बाद उछले किराए थामने को घरेलू उड़ानों पर लगी ‘फेयर कैप’, जानें क्या तय हुआ किराया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।