जयपुर
राजस्थान सरकार ने पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर 23 अगस्त को प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। कल्याण सिंह के निधन पर 22 और 23 अगस्त का प्रदेश में शोक भी घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कल्याण सिंह के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद 2 मिनट का शोक रखकर मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित दी।
प्रदेश में दो दिन राजकीय शोक के साथ ही सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण ज़्यादातर मंत्री अपने गृह क्षेत्र से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंत्रिपरिषद की बैठक में जुड़े। जो मंत्री जयपुर में मौजूद थे, उन्होंने सीएमआर पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया।
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 23 अगस्त को नरौरा में गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। देश के कई राजनेता, केंद्रीय मंत्री भी उनकी अंत्येष्टि में शामिल होंगे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सेबी के NISM और कोटा विश्वविद्यालय में समझौता | वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को मिलेगा फाइनेंस और सिक्योरिटी मार्केट का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण
- लाश पर भी सौदा! | जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में शव देने से पहले मांगे लाखों, किरोड़ी मीणा ने खोला ‘मौत का बिल’
- एन.आर. बालोत निर्विरोध चुने गए दौसा के जिलाध्यक्ष | भगवान वर्मा बने महासंघ प्रमुख, सैकड़ों कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत
- सोते-सोते राख हो गए दो भाई, तीसरा झुलसकर जिंदगी-मौत से जूझ रहा
- नहाने गए चार मासूम एनीकट में डूबे | तीन सगे भाई-बहनों समेत चार बच्चों की मौत से उजड़ गया गांव
- दौसा में कर्मचारी महासंघ की अहम बैठक | 26 अक्टूबर को होगा जिला अध्यक्ष का चुनाव
- सरकार ने दी बड़ी राहत | NPS-UPS में दो नए निवेश विकल्प, अब रिटायरमेंट प्लान बनेगा और फ्लेक्सिबल
