जोधपुर
अब राजस्थान सरकार भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करेगी। इसके बाद राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दाम और घट जाएंगे। पिछले दिनों मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी। लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से साफ इंकार कर दिया था और कहा था कि हम कम तब करेंगे जब मोदी सरकार एक्साइज ड्यूटी और कम करेगी।
प्रेशर में लिया U Turn
लेकिन चारों तरफ से बढ़ते दवाब के बीच गहलोत ने यू टर्न लिया और मंगलवार को जोधपुर में घोषणा की कि उनकी सरकार भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करेगी। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि सरकार कितना कम करेगी। गहलोत जब जोधपुर में राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कम करने की बात कर रहे थे तो उससे साफ जाहिर हो रहा था कि उनको चारों तरफ से बढ़ते प्रेशर के बीच वैट कम करने का फैसला लेना पड़ा। गहलोत ने कहा कि जब सभी राज्यों ने भाव कम कर दिए तो हमें भी भाव करने पड़ेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के जालेली फोजदार गांव में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि मैं आपको यह समझाना चाहता हूं कि केंद्र सरकार ने जो राशि घटाई है, उससे राजस्थान में अपने आप डीजल पेट्रोल सस्ता हुआ है। वहीं सरकार को 1800 करोड़ रुपए का घाटा भी हुआ है। उपचुनाव में भाजपा की हुई हार के बाद मोदी जी के कान खड़े हो गए और उन्होंने यह भाव कम कर दिए।
गहलोत ने कहा कि भाव तो हम भी कम करेंगे लेकिन हम केंद्र सरकार से आश्वासन चाहते हैं कि कंपनियों को पाबंद करें, कंपनियां हर दिन भाव बढ़ाती हैं जिससे आम जनता परेशान है। महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार ने आमजनता को खूब लूटा है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि वह डीजल में 15 रुपए, पेट्रोल में 10 रुपए और कम करे। इससे राजस्थान सरकार को 3500 करोड़ रुपए का घाटा होगा, जो हम जनहित में सहन कर लेंगे।
सीएम ने जालेली फौजदार गांव में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में पट्टे बांटे और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा। इस शिविर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खान मंत्री प्रमोद जैन भाया सहित कांग्रेस के कई विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
