भरतपुर
पूज्य सिंधी पंचायत समिति, भरतपुर द्वारा आयोजित प्रथम पूज्य चालिया साहिब पाठ का समापन समारोह रविवार, 24 अगस्त 2025 को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह पाठ का 40वां दिन होगा।
सुबह 8 से 10 बजे तक प्राचीन झूलेलाल मंदिर, मोरी चारबाग में अमर कथा समापन, चालिया पाठ, हवन और आरती का आयोजन होगा। शाम 5:30 बजे पूज्य बहिराणा साहिब का आयोजन, रात 8:30 बजे पल्लव तथा 9 बजे ज्योत परवाण (मनसा मंदिर घाट), भंडारा और ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम अभिनंदन मैरिज होम, पाई बाग, भरतपुर में होगा।
विशेष सत्संग में स्वामी गुलजार उदासी जी (माधव धाम, जयपुर) साधकों को आशीर्वचन देंगे। आयोजन समिति में अध्यक्ष कमल मतलानी, सेवाकार्य अजय पाल, सांस्कृतिक प्रभारी हेमंत गोपालानी, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र (धन्नो) सहित कई सदस्य सक्रिय हैं। महिला समिति में हेमा वाधवानी, ललिता वाधवानी, सौम्या चांदानी, हेमा वासवानी, रेनू देवनानी, मोनिका मेघवानी, जया सहलवानी, दिव्या आशवानी और रेखा पदमा हिरदानी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
80 हजार की मांग का हुआ भंडाफोड़ | वन अधिकारी और वनपाल 20 हजार एडवांस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बिहार में सड़क पर मौत का तांडव | ट्रक से कुचले गए गंगा स्नान से लौट रहे 8 श्रद्धालु, 7 महिलाएं शामिल
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
