विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में खिला रंगों का संसार: भरतपुर फ्लावर शो का भव्य आगाज़ | फूलों की खुशबू, बच्चों की प्रतिभा और प्रकृति प्रेम ने बांधा समां

भरतपुर (Bharatpur) स्थापना दिवस पर विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में भरतपुर फ्लावर शो का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला कलेक्टर की मौजूदगी में प्रतियोगिताएं, कैक्टस प्रदर्शनी और बच्चों की प्रतिभा ने सबका मन मोह लिया।

भरतपुर 

फूलों की खुशबू, रंगों की छटा और प्रकृति प्रेम का अनूठा संगम शनिवार को उस वक्त साकार हो उठा, जब भरतपुर स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में भरतपुर फ्लावर शो का भव्य शुभारंभ हुआ। हरियाली और सौंदर्य से सजे पार्क में जैसे ही रिबन कटा और दीप प्रज्वलित हुआ, पूरा वातावरण प्रकृति के उत्सव में बदल गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लोहागढ़ विकास परिषद के महेंद्र सिंह मग्गो ने की, जबकि जिला कलेक्टर कमर जमान चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम (प्रशासन) घनश्याम शर्मा और एडीएम (सिटी) राहुल सैनी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फ्लावर शो का विधिवत शुभारंभ किया और विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए इसे अद्भुत, प्रेरणादायक और प्रकृति से जुड़ने वाला अनूठा प्रयास बताया।

खाटू श्याम के दर्शन से पहले ही थम गया सफर: ट्रेलर में समाई कार, महिला समेत 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत | जयपुर में दर्दनाक हादसा

बच्चों की प्रतिभा ने बिखेरे रंग

फ्लावर शो के दौरान बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं ने पूरे आयोजन को जीवंत बना दिया। फूलों की रंगोली प्रतियोगिता में एंजिल चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का ध्यान खींचा, जबकि पूजा कुमारी द्वितीय और खुशी सोलंकी तृतीय स्थान पर रहीं।

ऑन द स्पॉट पेंटिंग (सीनियर वर्ग) में श्रेया सिंघल ने अपनी रचनात्मकता से प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं तन्वी सिंह द्वितीय और सोनी वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में लावण्या पाराशर ने बाजी मारी, जबकि आराध्या चौधरी द्वितीय और यशिका चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं।

स्टोन पेंटिंग (सीनियर वर्ग) में भी श्रेया सिंघल का जलवा कायम रहा और उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजली सोनी द्वितीय और सुनीता सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में यशिका चौधरी ने प्रथम, अवनी अग्रवाल ने द्वितीय और गुंजन शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कैक्टस की अनोखी दुनिया ने किया आकर्षित

फ्लावर शो में कैक्टस की दुर्लभ और आकर्षक प्रजातियों ने भी लोगों का विशेष ध्यान खींचा। अरुण जैन ने उपस्थित लोगों को कैक्टस की विभिन्न किस्मों और उनकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिससे प्रकृति प्रेमियों में खासा उत्साह देखा गया।

टीमवर्क से सजा प्रकृति का उत्सव

कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा, महासचिव सतेंद्र यादव, संयोजक विकास मित्तल, उपाध्यक्ष डॉ. संगीता चतुर्वेदी और डॉ. सुनीता पांडे ने अतिथियों का स्वागत कर फ्लावर शो की अवधारणा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में शीलम सिंह की अहम भूमिका रही, जबकि रश्मि, नीतू जैन, मृदुला, संजू शर्मा और सीमा अग्रवाल सहित कई सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में आयोजित इस फ्लावर शो ने न केवल प्रकृति के सौंदर्य को मंच दिया, बल्कि बच्चों की प्रतिभा, समाज की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सुसंस्कृत सौदा…

938% की छलांग से बेनकाब! | कनिष्ठ सहायक के घर से निकला 75 लाख कैश, किलोभर सोना और आलीशान संपत्तियां

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।