भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष का चुनाव 11जनवरी को, दो उम्मीदवार मैदान में

भरतपुर 

भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद के लिए अब दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव 11 जनवरी को होगा। मतदान का समय प्रात: दस बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक होगा। करीब 2600 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार भरतपुर जिला अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं 7 सदस्य कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिए नौ जनवरी को नामांकन पात्र दाखिल किए गए जिनमें से केवल अध्यक्ष पद को छोड़ कर बाकी पदों पर दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए और इस तरह उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और सात सदस्यीय कार्यकारिणी को निर्विरोध रूप से निर्वाचित  घोषित कर दिया गया

अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए एक और सात सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए पंद्रह लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। अध्यक्ष पद के लिए जिन चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया था उनमें से बालकृष्ण बंसल और नरेश सिंहल ने अपने नाम वापस ले लिए। अब इस पद पर विनोद कुमार गुप्ता और अनुराग गर्ग के बीच मुकाबला होगा।

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन
उपाध्यक्ष : मणि
महामंत्री: हेमराज गोयल
कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार सिंघल

कार्यकारिणी सदस्य:

  • आशीष बंसल
  • अनिल कुमार सिंधल
  • नरेन्द्र कुमार
  • सुधीर कुमार सिंहल
  • सुधीर कुमार मित्तल
  • विष्णु लोहिया
  • वीरेन्द्र कुमार गुप्ता
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?