राजस्थान में 2245 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले, मंडल भी बदले

बीकानेर 

राजस्थान के शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों का दौर आखिर शुरू हो गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न विषयों के 2245 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले किए हैं। उनके मंडल भी बदल दिए गए हैं। उन्हें अपने स्तर से स्कूल भी आवंटित कर कर दिए हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की तबादला सूची में 107 शारीरिक शिक्षक सेकेंड ग्रेड के शिक्षक भी शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न विषयों के 2138 वरिष्ठ अध्यापकों के मंडल परिवर्तित करते हुए तबादले किए गए हैं।

उच्च प्राथमिक स्कूलों के 194 प्रधानाध्यापक भी बदले
इस बार उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 194 प्रधानाध्यापकों के भी मंडल परिवर्तित करते हुए तबादलें किए गए हैं। इनमे से से करीब 134 को तो वापस प्रधानाध्यापक पद पर ही लगाया गया है जबकि 60 को माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्कूलों में विषयाध्यापक के पदों पर स्थानांतरित किया गया है। उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक का पद वरिष्ठ अध्यापक के समकक्ष होता है।

इन विषयों के शिक्षकों के हुए तबादले

  • अंग्रेजी 329
  • सामान्य 07
  • हिंदी 269
  • गणित 443
  • संस्कृत 342
  • विज्ञान 387
  • सामाजिक विज्ञान 144
  • उर्दू 22
  • पंजाबी 01

आचार संहिता वाले जिलों के शिक्षकों को चुनावों के बाद आचार संहिता हटने के बाद कार्य ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे राज्य में करीब 5 हजार वरिष्ठ अध्यापकों के तबादले किए जाने के समाचार है।


 

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?