रायबरेली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह को ‘गद्दार’ कहकर सियासी भूचाल ला दिया। राहुल के तू-तड़ाक वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे 140 करोड़ देशवासियों का अपमान बताया।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
रायबरेली
रायबरेली की सभा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने ऐसा सियासी शब्दबाण छोड़ा, जिसने दिल्ली से लेकर सोशल मीडिया तक तूफान खड़ा कर दिया। राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को ‘गद्दार’ बता दिया।
जब भी BJP-RSS के लोग आपके सामने आएं और नरेंद्र मोदी-अमित शाह की बात करें तो आप उनसे खुलकर कहिए 👇
— Congress (@INCIndia) May 20, 2026
नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं। BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि आप लोगों ने मिलकर देश को बेचने का काम किया है।
BJP-RSS ने संविधान पर, वीरा पासी जी, गांधी जी और अंबेडकर जी पर हमला… pic.twitter.com/PiMQnRRmW8
सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब भी BJP-RSS के लोग सामने आएं और मोदी-अमित शाह की बात करें तो उन्हें खुलकर कहिए—’नरेंद्र मोदी और अमित शाह गद्दार हैं… BJP-RSS गद्दार हैं।’ राहुल ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस ने ‘देश को बेचने’ का काम किया है और संविधान, गांधी, अंबेडकर व वीरा पासी जैसे प्रतीकों पर हमला किया है।
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जनता को सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्राएं कम करने और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में चलने की सलाह दी जाती है, लेकिन खुद प्रधानमंत्री हजारों करोड़ के विमान में बैठकर विदेश दौरों पर निकल जाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा – देखना, दो-तीन महीने में आपको पता लग जाएगा। कैसा जबरदस्त झटका लगने वाला है। और आप याद रखना, नरेंद्र मोदी कहेंगे, आपसे कहेंगे, रोएंगे, जैसे कोविड के समय रोया था। जैसे नोटबंदी के समय रोया था। रोएंगे और कहेंगे मेरी गलती नहीं है। और मैं आपको बता रहा हूं कि गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की है। क्योंकि इन्होंने इसको (संविधान की किताब दिखाते हुए) खत्म किया है।
Rahul ने दावा किया कि देश आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है, महंगाई और खाद संकट आने वाला है और जनता को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
राहुल के ‘गद्दार’ वाले बयान के बाद Bharatiya Janata Party ने भी जोरदार पलटवार किया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का अपमान किया है। पार्टी ने राहुल की सोच को ‘अर्बन नक्सल’ और ‘पाकिस्तान की भाषा’ तक बता डाला।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
