मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश फूटा: ‘टिकैत वापस जाओ’ के नारों के बीच भीड़ ने घेरा, डंडा चला, पगड़ी गिराई, पुलिस ने बचाया | पहलगाम हमले की विरोध रैली में पहुंचने पर भड़की भीड़ | देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर

कभी किसान आंदोलन के पोस्टर ब्वॉय रहे राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) अब जनता के निशाने पर हैं। शुक्रवार शाम को मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के टाउन हॉल में पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भारी विरोध झेलना पड़ा।  रैली में मौजूद गुस्साई भीड़ ने उन्हें घेर लिया, ‘टिकैत वापस जाओ’ के नारे लगाए, धक्का-मुक्की की और डंडे से हमला कर उनकी पगड़ी गिरा दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UPI यूजर्स तैयार हो जाएं! 16 जून से हर पेमेंट के साथ कुछ बदलेगा | आपको चौंकाएगा नया अनुभव

भीड़ का गुस्सा — पुलिस के घेरे में बचते रहे टिकैत
रैली में मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह टिकैत को भीड़ से बचाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक आक्रोशित होकर टिकैत की ओर बढ़ते हैं, और पुलिसकर्मी उन्हें घेरे में लेकर बचाने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान एक युवक ने झंडे के डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे टिकैत की पगड़ी ज़मीन पर जा गिरी। इसके बाद पुलिस उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकालकर ले गई।

क्या है विरोध की वजह?
बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद राकेश टिकैत ने सिंधु जल समझौते पर रोक के विरोध में बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि “पाकिस्तान का पानी रोकना गलत है। नुकसान किसान का होगा, चाहे वह हिंदुस्तान का हो या पाकिस्तान का।”
इस बयान ने लोगों के गुस्से को भड़का दिया। हालांकि बाद में टिकैत ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और माफी भी मांगी।

टिकैत बोले— ये हमला साजिश है
घटना के बाद टिकैत ने बयान जारी कर कहा, ये सोची-समझी साजिश है। पाकिस्तान नहीं, चोर हमारे बीच में हैं। किसान आंदोलन को कमजोर करने की चाल है। लेकिन न हम डरेंगे, न रुकेंगे।

माहौल था गरम, विरोध हो रहा था पाकिस्तान का
जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोग पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शामिल हुए थे। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे थे। लेकिन जैसे ही टिकैत मंच के पास पहुंचे, लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Agra News: ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े कत्ल | लूट का विरोध किया तो सीने में उतार दी गोली

बैंकों की नींव हिलाने वाली साइबर साजिश! अफसरों की मिलीभगत से 12 राज्यों में बिछा 12.8 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का जाल, बांसवाड़ा से डिप्टी मैनेजर और पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार | मास्टरमाइंड दुबई फरार

UPI यूजर्स तैयार हो जाएं! 16 जून से हर पेमेंट के साथ कुछ बदलेगा | आपको चौंकाएगा नया अनुभव

बिना कागज़, बिना कलम… जज ने कर दिया इंसाफ! | तीन आपराधिक केसों में मौखिक ‘रिहाई’, हाईकोर्ट ने बर्खास्त कर कहा – यह बर्दाश्त नहीं

बिल्डरों और बैंकों के गठजोड़ पर सुप्रीम कोर्ट का चला चाबुक, सीबीआई को आदेश: सामने लाए जाएं इन गठजोड़ों के घोटाले | सबवेंशन स्कीम की आड़ में 5000 करोड़ का खेल

फैसला लिखने लायक भी नहीं निकले जज साहब! | हाईकोर्ट ने तीन महीने की ट्रेनिंग पर भेजा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें