बहादुरगढ़
दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू डंपर ने किसान आंदोलन से लौट रही पंजाब की पांच महिलाओं को रौंद दिया। इससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल से रोहतक PGIMS रैफर किया गया है। हादसे पर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है और पंजाब सरकार से पीड़ित परिवारों को मदद देने और घायलों के इलाज की मांग की है।
मृतक महिलाओं की शिनाख्त सिंदर कौर (60) पत्नी भान सिंह, अमरजीत कौर (58) पत्नी हरजीत सिंह, गुरमेल कौर (60) पत्नी भोला सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं के नाम 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह और हरमीत कौर को हैं। ये सभी पंजाब के मानसा जिले तहसील भीखी के गांव खीवा दयालुवाला सिंह की रहने वाली हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद झज्जर एसपी वसीम अकरम ने भी घटना स्थल का दौरा किया है।
इन सभी महिलाओं का टिकरी बॉर्डर से काफी पहले बहादुरगढ़ बाइपास स्थित फ्लाइओवर के नीचे कैंप था, जिसमें यह करीब 20 दिन से ठहरी हुई थी। किसान आंदोलन के रोटेशन के हिसाब से नया जत्था एक दिन पहले ही आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच चुका है, जिसके चलते आज उन्हें वापस अपने घर लौटना था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे पांच महिलाओं का यह जत्था अपने कैंप से कुछ दूर आगे ही बाइपास पर फुटपाथ पर जाकर बैठ गया। महिलाएं ऑटो का इंतजार कर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी झज्जर की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने इन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर से बचने के लिए महिलाएं एक ऊपर एक चढ़ गई, लेकिन डंपर उनके ऊपर से गुजर गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर के रंजीत नगर में बंदरों का कब्ज़ा | ई-ब्लॉक की गलियों में दहशत, लोग घरों में कैद – शिकायतों पर प्रशासन मौन | वीडियो
- लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर में ‘पीस पोस्टर प्रतियोगिता’ | बच्चों की कल्पना में झलकी विश्व शांति की तस्वीर, ‘एक साथ हम’ थीम पर उमड़ा उत्साह
- आरडी गर्ल्स कॉलेज में ‘अभिविन्यास शिविर’ शुरू | सकारात्मक सोच और राष्ट्र सेवा की भावना से गूंजा परिसर
- वर्दी में दलाली का धंधा | ASI 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, पहले भी ले चुका था 35 हजार
- भूस्खलन ने निगल ली बस, बिलासपुर में मौत का पहाड़ | 18 शव बरामद, कई अब भी फंसे
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में जीएसटी रिफॉर्म्स पर व्याख्यान, छात्राओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
- तनावमुक्त जीवन का मंत्र: योग और ध्यान से मिला सुकून | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर का सेवाकुंर सप्ताह में चौथा दिन स्वास्थ्य को रहा समर्पित
- कमाई से ज्यादा समझ जरूरी | जयपुर में सेबी ने सिखाया ‘स्मार्ट इन्वेस्टमेंट’ का मंत्र
- गांव में मेड़बंदी का काम, दफ्तर में घूसखोरी का खेल | पंचायत समिति का जेटीए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा