अलवर
गैंगवार के एक मामले में एक SHO ने अपने अफसरों को गलत जानकारी देकर गुमराह कर दिया। जांच में यह मामला पकड़ में आने पर इस SHO को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। इस SHO के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
मामला अलवर जिले के बहरोड़ थाने का है। मामले के अनुसार बहरोड़ थानाधिकारी प्रेम प्रकाश ने जैनपुरबास गांव में दिन-दहाड़े हुई फायरिंग के मामले में उच्च अधिकारियों को गलत जानकारी दी। और वारदात में कम लोगों को शामिल होना दिखाया। इस पर अलवर में भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बहरोड़ थानाधिकारी प्रेम प्रकाश को निलंबित कर दिया। निलबंन के दौरान थानाधिकारी प्रेम प्रकाश का मुख्यालय भिवाड़ी रहेगा।
अब इस मामले की जांच एसआईटी करेगी। एसआईटी में नीमराना एएसपी, नीमराना डीएसपी तथा डीएसटी डीएसटी प्रभारी को शामिल किया गया है। जबकि थानाधिकारी की विभागीय जांच भिवाड़ी एएसपी अरुण माच्या करेंगे।
यह है मामला
16 नवंबर को पहाड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ लादेन के घर पर सवामणी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बोलेरो में सवार युवकों पर जैनपुरबास गांव में बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें एक युवक घायल हो गया था। दूसरे दिन मुख्य आरोपी जैनपुरवास निवासी रामफल गुर्जर पुत्र रामसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। पीड़ित नितिन का कहना था कि उस पर गांव जैनपुरबास निवासी रामफल गुर्जर ने अपने 5-6 साथियों के साथ करीब पांच राउंड गोलियां चलाई। लेकिन थानाधिकारी ने एसपी को वारदात में कम लोग बताए। गोपनीय जांच में मामला सही पाया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
