भरतपुर
आत्मकल्याण के लिए आवश्यक है हम अपने स्वरूप को पहचानें कि हम हैं कौन? गीता हमारा परिचय हम से कराती है। ये विचार गीता मर्मज्ञ जयपुर निवासी मोहन अग्रवाल ने सीताराम भट्टेवालों की सत्तरहवीं पुण्यतिथि पर आयोजित वर्चुअल स्मृति आयोजन में व्यक्त किए।
अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गीता उपदेश में कहते हैं कि ‘ममे पांशी जीव लोके…’ अर्थात सृष्टि के समस्त जीव मेरे ही सनातन अंश हैं। उन्होंने गीता के दूसरे अध्याय सांख्य योग की चर्चा करते हुए कहा कि हमारा स्वरूप अविनाशी है, इस अविनाशी का विनाश कोई नहीं कर सकता। इस अवसर पर श्रीरामचरित मानस का जिक्र भी किया और 84 लाख योनियों में मानव योनि का उद्देश्य व इसकी श्रेष्ठता को समझाया।
अग्रवाल ने कहा कि भगवद्गीता को पढ़ने, सुनने व समझने से कुछ अंश भी हमने अपने जीवन में गृहण कर लिया तो समझो हमारा उद्धार हो गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ व अन्त में वीरेन्द्र विष्ट द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। योगेश गुप्ता ने आभार प्रकट किया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
