भरतपुर
रामेश्वरी देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय भरतपुर में रिक्त चल रहे अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत, व्यावसायिक प्रशासन विषय के पदों को विद्या संबल योजना के अर्न्तगत गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से भरने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन विषयों में गैस्ट फैकल्टी के लिए योग्यताधारी तथा सेवानिवृत्त व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
कॉलेज की मीडिया प्रभारी डा. कविता आचार्य के अनुसार आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। संबंधित विषय में न्यूनतम शैक्षिणिक योग्यता स्नातकोत्तर निर्धारित की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26.07.2021 है। आवेदन पत्र डाक अथवा व्यक्तिशः रामेश्वरी देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय भरतपुर में 26.07.2021 तक मिल जाने चाहिए।
आपको बता दें कि राज्य सरकार के वित्त विभाग के 30.03.2021 के आदेशानुसार आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा में महाविद्यालयों में रिक्त चल रहे पदों पर विद्या संबल योजना के अन्तंगत गैस्ट फैकल्टी से अध्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। गैस्ट फैकल्टी से अध्यापन कार्य वित्त विभाग राजस्थान सरकार से निर्धारित कालांश के मानदेय के आधार पर करवाया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
- पत्रकार आवास योजना पर उठे सवाल, 76.68 लाख के प्लॉट पर 15 लाख की छूट भी नाकाफी, सस्ती आवासीय सुविधा की मांग
- भरतपुर में विकास या दो साल की सजा? सर्कुलर रोड से गलियों तक खुदी सड़कें, जनता पूछ रही—आखिर राहत कब!
