जयपुर
राजस्थान में रविवार को कोटा और धौलपुर में बिजली गिरने से सात मासूम बच्चों की मौत हो गई। धौलपुर जिले में तीन बच्चों के और कोटा में चार बच्चों की मौत हुई है। ये सभी बच्चे जंगल में मवेशियों को चराने गए थे।
धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के गांव क्षेत्र कुदिन्ना में मानसून के आगमन के साथ ही सात बच्चों की मौत ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।आकाशीय बिजली गिरने से यहां तीन बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अमरसिंह का 15 वर्षीय पुत्र लवकुश और रामवीर का 10 वर्षीय पुत्र विपिन और 8 वर्षीय पुत्र भोलू पशुओं को चराने के लिए गांव से बाहर जंगल में गए थे। जहां एक दीवार के सहारे बैठे हुए थे। अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी के बीच बिजली की तेज गर्जना हुई। देखते ही देखते आकाशीय बिजली ने तीनों मासूम बालकों को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें तीनों बालक मृत मिले। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। गांव में शोक छाया है और हर चेहरा गमगीन दिखाई दे रहा है।
कोटा के कनवास उपखंड क्षेत्र के गरड़ा का टांडा गांव में चार बच्चों की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पेड़ के नीचे छिपे पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी बच्चे बकरियां चराने के लिए जंगल में गए थे। जानकारी के अनुसार, गांव के नौ बच्चे बकरियां चराने गए थे। बारिश से बचने के लिए सभी बच्चे बकरियों को लेकर एक पेड़ के नीचे छिप गए। आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बैठे अखराज (13), विक्रम (16), उर्जन (16) व बावला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए।
वहीं झालावाड़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान ताराचंद भील (22) की मौत हो गई। बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के बहराई ओड़ाखारा गांव में खेत पर जाते समय किसान पिता – पुत्र पर बिजली गिर गई। घटना में पुत्र दीपक (20) की मौत हो गई है, जबकि पिता लाल्या भील को आकाशीय बिजली के हल्के झटके लगे हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जीजा ने सालों की घुड़चढ़ी में लुटाया ऐसा प्यार, 500-500 के नोटों से बनी 2 करोड़ की मालाएं पहनाईं, नजारा देख गांव रह गया दंग
- खाटूश्यामजी से लौट रहे परिवार पर कहर: कोटा हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी क्रूजर, 9 की मौत
- सवाई माधोपुर में दवा के नाम पर बड़ा खेल, दो लाख की संदिग्ध दवा जब्त, फर्म मालिक से निर्माता तक पर कार्रवाई
- रंगोलियों में उकेरा बाल विवाह के खिलाफ संदेश, भरतपुर की छात्राओं ने लिया कुरीति मिटाने का संकल्प
- जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस बाराबंकी में बनी मौत का सफर, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच की दर्दनाक मौत
- दो साल का इंतजार खत्म, सिविल जज बनने का बड़ा मौका, 365 पदों पर निकली PCS-J भर्ती; जानें कब से आवेदन
- भजनलाल के गृह जिले में भाजपा का सूपड़ा साफ, जिला परिषद में कांग्रेस का 21-9 से क्लीन स्वीप, पंचायत समितियों में निर्दलीयों का कब्जा
- आतिशबाजी के धमाके में गंवाया पैर, मां से पूछा था- ‘क्या मैं भी खेल पाऊंगा?’… अब राष्ट्रपति ने दिया अर्जुन अवॉर्ड
- योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी ने 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
- भरतपुर का बढ़ा मान: पंजाब की बड़ी चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाएंगे मनीष भान सिंह, मिली ये अहम जिम्मेदारी
