इंडोनेशिया और अमेरिका से बढ़ेंगे राजस्थान के कारोबारी रिश्ते, RCCI में निवेश-निर्यात के नए अवसरों पर मंथन

जयपुर में RCCI की बैठक में इंडोनेशिया और अमेरिका के दूतावास प्रतिनिधियों ने राजस्थान के उद्योगपतियों के साथ निवेश, निर्यात और व्यापारिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा की। Trade Expo Indonesia 2026 और US Business Opportunities भी बनीं आकर्षण का केंद्र।

RCCI Jaipur hosted interactive sessions with delegations from the Indonesian Embassy and the U.S. Embassy, exploring new opportunities in trade, exports, investment, and MSME collaboration. The discussions highlighted Trade Expo Indonesia 2026 and ways to strengthen Rajasthan’s global business partnerships.

जयपुर। राजस्थान के उद्योग और व्यापार जगत को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (RCCI) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की। चैम्बर कार्यालय में आयोजित दो अलग-अलग संवाद सत्रों में पहले इंडोनेशिया दूतावास और फिर अमेरिका दूतावास के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ निवेश, निर्यात और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की नई संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

राजस्थान में खुला तबादलों का ‘दरवाजा’ | 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर, लेकिन इन कर्मचारियों पर अब भी रोक

कार्यक्रम के पहले सत्र में इंडोनेशिया दूतावास, नई दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। प्रतिनिधिमंडल में कार्यवाहक राजदूत श्री युधो सासोंग्को, श्री अहमद रामा आजी नसुशन, मंत्री परामर्शदाता श्री एरविन मुहम्मद अकबर तथा तृतीय सचिव श्री योगा महादिर्का शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने उद्योग जगत को Trade Expo Indonesia 2026, जो 14 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा, उसकी विस्तृत जानकारी दी और भारतीय उद्यमियों को इसमें भागीदारी के लिए आमंत्रित किया।

बैठक में भारत और इंडोनेशिया के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति देने, निवेश बढ़ाने, निर्यात के अवसरों का विस्तार करने तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में साझेदारी विकसित करने पर गंभीर चर्चा हुई।

SBI में 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती: 8 जुलाई तक करें आवेदन, 21.97 लाख तक मिलेगा सालाना पैकेज

इस अवसर पर RCCI के अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं और राजस्थान के उद्योग जगत के लिए वहां अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम दोनों देशों के उद्यमियों को एक-दूसरे के बाजार और व्यापारिक जरूरतों को समझने का अवसर देते हैं। चैम्बर लगातार अपने सदस्यों को वैश्विक व्यापार से जोड़ने और राजस्थान के उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दिल्ली स्थित अमेरिका दूतावास की कमर्शियल सेक्रेटरी सुश्री रितु अरोड़ा ने चैम्बर के सदस्यों के साथ संवाद किया। बैठक में भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने, द्विपक्षीय निवेश बढ़ाने, MSME सेक्टर के लिए नए अवसर तलाशने तथा उद्योग एवं व्यवसाय में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। सुश्री रितु अरोड़ा ने अमेरिकी बाजार में उपलब्ध व्यापारिक संभावनाओं और निर्यात के अवसरों की जानकारी साझा करते हुए राजस्थान के उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डी.एस. भंडारी, डॉ. आर.एस. जैमिनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भंसाली, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष  ज्ञानप्रकाश, मानद महासचिव  बृजबिहारी शर्मा,  नरेन्द्र कुमार जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर  योगेश नारायण माथुर, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक, उपसचिव त्रिनेत्र रोलीवाल, कार्यकारिणी सदस्य तथा बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सदस्यों ने अमेरिका और इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडलों के साथ व्यापार, आयात-निर्यात, निवेश और औद्योगिक सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर उपयोगी चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में कार्यकारी अध्यक्ष श्री डी.एस. भंडारी ने दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भारत, इंडोनेशिया और अमेरिका के उद्योग एवं व्यापार समुदायों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *