राजेश पायलट की प्रतिमा गिराने से भड़का गुर्जर समाज, जमकर किया प्रदर्शन

जयपुर 

राजस्थान में जयपुर जिले के चाकसू कस्बे के कोटखावदा रोड पर स्थित सरकारी भूमि पर लगाई गई किसान नेता राजेश पायलट की प्रतिमा को नगर पालिका द्वारा हटाने के प्रयास पर  गुर्जर समाज के लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

समाज के लोगों ने नगर पालिक पर आरोप लगाया कि उसने स्वर्गीय राजेश पायलट की प्रतिमा को गिरा दिया और जब समाज के लोगों  ने विरोध किया तक नगर पालिका के कर्मचारी लौट गए। समाज के लोगों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर मौजूद गुर्जर समाज के लोगों को समझाइश कर मामला शांत कराया।

इसके बाद समाज के लोगों ने राजेश पायलट की प्रतिमा को पहले वाली जगह पर हे स्थापित कर दिया।

क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?