जयपुर
प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू होने से पहले गहलोत सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 RAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में 1 नवम्बर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के चलते प्रशासनिक सुधार विभाग ने तबादलों पर रोक लगाई है। यह रोक लागू हो उससे ठीक पहले गहलोत सरकार ने ताबड़तोड़ तबादले शुरू कर दिए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्य ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अर्जुन चौधरी को संयुक्त शासन सचिव गृह मानव अधिकार विभाग जयपुर, आशुतोष गुप्ता को उप सचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर, हरफूल सिंह यादव को उपायुक्त जयपुर वाणिज्य कर विभाग जयपुर, गिरीश पाराशर को संयुक्त शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर, भागचंद बघाल को अतिरिक्त निदेशक पोषाहार समेकित बाल विकास सेवा आईसीडीएस जयपुर, हेमंत स्वरूप माथुर को जिला रसद अधिकारी अजमेर, राजपाल सिंह को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम कोटा उत्तर , प्रहलाद सहायक नागा को संपदा अधिकारी मुस्लिम वक्फ बोर्ड जयपुर, अनीता मीणा को निदेशक माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध संस्थान उदयपुर, नीलिमा तक्षक को विशेष अधिकारी परिवहन सेवा लिमिटेड जयपुर, रंजीता गौतम को रजिस्ट्रार राजस्थान संयुक्त विश्वविद्यालय जयपुर, गुंजन सोनी को उप निदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग भरतपुर, शिवचरण मीणा को मुख्य कार्यकारी जिला परिषद मंडा दोसा, जितेंद्र पाल सिंह को उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक मुख्यालय अजमेर, बलदेव प्रसाद वर्मा को रजिस्टर कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर जयपुर, सुभाष चंद्र शर्मा को रजिस्टर बृज विश्वविद्यालय भरतपुर , राजेंद्र सिंह चारण को अतिरिक्त जिला कलेक्टर उत्तर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय जयपुर में तैनात किया गया है।
इसी तरह विनोद कुमार पुरोहित को सचिव राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल जयपुर, नीतू यादव को आयुक्त नगर निगम अजमेर, अलका विश्नोई को उप निदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर, अशोक कुमार शर्मा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जयपुर, मुनिदेव यादव को उपखंड अधिकारी वैर भरतपुर, दीपाली भगोतिया को उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज, राधिका देवी को उपयुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर , सैयद सिराज अली जैदी को प्रबंधक रविंद्र रंगमंच जयपुर , श्यामा राठौड़ को आयुक्त नगर परिषद ब्यावर अजमेर , राहुल सैनी को उपखंड अधिकारी चूरु , मनीषा लघा को उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज , शिप्रा शर्मा को उपायुक्त नगर निगम जयपुर ग्रेटर , संघमित्रा बरडिया को उपखंड अधिकारी झालावाड़ , जेपी बेरवा को उपखंड अधिकारी मकराना नागौर , अनिता कुमारी खटीक उपायुक्त नगर परिषद दौसा, उपेंद्र कुमार शर्मा को उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा सवाई माधोपुर, जयंत कुमार को उपखंड अधिकारी चाकसू जयपुर, राजेंद्र सिंह को ऊपर नगर निगम कोटा लगाया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
