जयपुर
सीएम अशोक गहलोत ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के शुभारंभ के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमे और भाजपा विरोधियों पर जोरदार तंज कैसा। गहलोत ने सीएमआर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मुझे 15-20 साल कुछ नहीं होने वाला है, यदि कोई दुखी हो तो हों, मैं कही जाने वाला नहीं हूं। मेरी सरकार पूरे पांच साल चलेगी ही नहीं बल्कि अगले विधान सभा चुनाव में रिपीट भी होगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमरे में बंद रहने के बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। साथ ही सीएम ने नाम लिए बिना पायलट खेमे को भी निशाने पर लिया। सीएम गहलोत ने कहा कि हमारे विपक्षी लोग कहते हैं कि सीएम कमरे में बंद हैं। अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य लोगों की कृपा से हम 34 दिन होटलों में रहे तो बंद कैसे रहे। आप लोगों की बड़ी कृपा रही। हमारे विधायकों की कृपा से वो टाइम भी निकल गया।
पार्टी के कुछ साथी जरूर लाइन पार कर देते हैं
गहलोत ने कहा कि मुझे 15— 20 साल कुछ नहीं होने वाला है, यदि कोई दुखी हो तो हों, मैं कहीं जाने वाला नहीं हूं। ये सरकार पांच साल चलेगी और दुबारा भी हमारी ही सरकार बनेगी। स्वायत्त शासन मंत्री के शानदार काम को देखते हुए शांति धारीवाल को चौथी बार यूडीएच मंत्री बनाउंगा। गहलोत ने कहा कि जनता खुद कहती है कि राजस्थान में कहीं भी एंटीइनकम्बेंसी नहीं है, हां हमारे पार्टी के कुछ साथी जरूर लाइन पार कर देते हैं। राजस्थान की जनता कांग्रेस की ही सरकार बनाएगी।
‘मैं सब बोलूंगा, राजनीति का पोस्टमार्टम भी करूंगा’
गहलोत ने कहा कि कई लोग कहते हैं कि पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी है। मेरी तबियत को लेकर कहा गया कि पता नहीं क्या हुआ है। गहलोत ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता की दुआएं मेरे साथ है। मेरे अंदर क्या हुआ था, ये चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को पता है उन्होंने एक हैड मास्टर की तरह पूरी मॉनीटरिंग की हुई थी। इस दौरान सीएम गहलोत ने चुटकी ली और ये भी कहा कि सीएस बैठे हुए है और अन्य अधिकारी भी हैं, इन्हें चिंता थी कि सरकार रहेगी या नहीं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ये भी कहा कि मीडिया कर्मी चाहते हैं कि मैं कुछ बोलूं, सुबह से मेरे पीछे पड़े हैं बोलने के लिए। लेकिन मैं सब बोलूंगा। राजनीति का पोस्टमार्टम भी करूंगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
