NIACL AO Recruitment 2021
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की तरफ से नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इस कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 300 पदों पर भर्तियां निकाली हैं जिसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को फेज-1 और फेज-2 की परीक्षा पास करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ बैचलर या मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होना चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2021 से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2021 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 21 सितंबर है। अभी तक कंपनी ने इस भर्ती की परीक्षा की तारीख की घोषणा नहीं की है।
आवदेन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क का निर्धारण किया गया है। ये शुल्क सिर्फ ऑनलाइन माध्यमों से स्वीकार किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
योग्य उम्मीदवारों आवेदन करने के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट www.newindia.co.in पर जा सकते हैं। यहां आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन मिलेगा। इसे आप डाउनलोड करके आवेदन की पूरी प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
