अलवर
भरतपुर की तरह अलवर में भी बदमाश बेलगाम हो गए हैं। शुक्रवार को अलवर में फिर एक Murder की वारदात सामने आई। बदमाशों ने चालीस साल के एक युवक की हत्या कर उसको एक फॉर्म हाउस की दीवार में छुपा दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
आपको बता दें अलवर में पिछले कुछ दिनों में ही हत्या, लूट, फायरिंग आदि की दर्जनों वारदात हो चुकी हैं। अब शुक्रवार के दिन एक और मर्डर की घटना सामने आ गई। आज अलवर से सरिस्का जाने वाले सड़क मार्ग पर माधोगढ़ पुलिया के पास एक फॉर्म हाउस की दीवार में छुपा हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के गले में मफलर फंदा भी लगाया हुआ मिला है।
पुलिस ने बताया कि मृतक ने पेंट पहन रखी है। ऊपर एक जैकेट है। गले में मफलर मिला है। उसको जेब से भी पहचान सम्बन्धी कोई कागज भी नहीं मिला है। इस कारण मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके सिर में चोट के निशान मिले हैं। गले में मफलर कसकर बांधा हुआ था। बदमाशों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए दीवार में ठूंसा और फिर उस झाड़ी भी डाल दी। ताकि किसी को आसानी से नजर नहीं पड़े। शुक्रवार सुबह लोग उधर से निकले तो शव नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
