जयपुर
श्री खण्डेलवाल वैश्य तीर्थस्थान ट्रस्ट, खण्डेला धाम की ओर से खण्डेला धाम पर बनाए गीत ‘आओ चले खण्डेला धाम’ से जुड़ी पूरी टीम का सम्मान किया गया। इसी टीम का जयपुर में श्री खण्डेलवाल वैश्य जागृति संघ वैशाली नगर के बैनर तले भी सम्मान हुआ।
राजस्थान के सीकर जिले के खण्डेला कस्बा स्थित खण्डेलवाल वैश्य समाज के तीर्थस्थान खण्डेला धाम ट्रस्ट की ओर से सामाजिक डिजिटल मंच खण्डेलवाल विचार की सम्पादक श्रीमती सोनू खण्डेलवाल का सम्मान किया गया। इनके अलावा खण्डेला धाम का गीत तैयार करने की टीम में शामिल प्रधानाचार्य कैलाश चंद गुप्ता ताम्बी बालाहेड़ी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश खण्डेलवाल भरतपुर और गायिका कृतिका खण्डेलवाल जबलपुर का फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
खण्डेला धाम के मैंनेजिंग ट्रस्टी पुरुषोत्तम गुप्ता बूसर ने बताया कि यह आयोजन खण्डेला धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश चंद फरीदाबाद वाले की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर ट्रस्ट के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्य व विभिन्न समितियों से जुड़े समाजबंधु मौजूद थे।
सम्मान समारोह के बाद ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई, जिसमें धाम को लेकर कई निर्णय किए गए। इसके साथ ही कार्यकारिणी में शामिल हुए नए पदाधिकारियों के अलावा धाम को आर्थिक सहयोग देने वाले समाज बंधुओं का भी सम्मान किया गया।
इसी दिन शाम को जयपुर में श्री खण्डेलवाल वैश्य जागृति संघ वैशाली नगर के अध्यक्ष श्री अनिल बड़ाया के नेतृत्व में खण्डेलवाल विचार की सम्पादक श्रीमती सोनू खण्डेलवाल, प्रधानाचार्य कैलाश चंद गुप्ता ताम्बी बालाहेड़ी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश खण्डेलवाल भरतपुर और गायिका कृतिका खण्डेलवाल जबलपुर को स्मृति चिह्न प्रदान कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
- महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
- हिमाचल में पुलिस महकमे में फेरबदल, मनाली से शिमला तक बदली जिम्मेदारी; 7 अधिकारियों की नई तैनाती
- भरतपुर के क्रिकेटरों के लिए मौका, अंडर-14 जिला टीम का ट्रायल 25 अक्टूबर को, उम्र से लेकर दस्तावेजों तक ये शर्तें जरूरी
