भरतपुर
जयपुर एसीबी की टीम ने शुक्रवार को भरतपुर में बड़ी कार्रवाई की। उसने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय ( Rajasthan Pollution Control Board office) में छापा मार कर क्षेत्रीय अधिकारी एच.आर कसाना और जूनियर इंजीनियर राजेश सैनी को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर एसीबी टीम के एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि एक परिवादी को एनओसी देने की एवज में क्षेत्रीय अधिकारी एच.आर कसाना ने 35 हजार रुपए और जेईएन राजेश सैनी ने 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। परिवादी परिवादी त्रिलोक नाथ शर्मा ने जयपुर कार्यालय में शिकायत दी थी । शिकायत करने के बाद शुक्रवार को जयपुर एसीबी टीम 20 सदस्यीय दल के साथ भरतपुर पहुंची। शिकायत का सत्यापन होने के बाद क्षेत्रीय अधिकारी एच.आर कसाना से 35 हजार रुपए एवं जेईएन राजेश से 10 हजार की राशि जब्त कर ली। दोनों लोगों को रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।
चार माह पहले भी कसाना के आफिस से बरामद हुए थे रुपए
आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व भी प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी एच.आर कसाना के खिलाफ एसीबी टीम को शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर कसाना के ऑफिस और उसके घर की तलाशी ली थी। लेकिन उस समय एच.आर कसाना रंगे हाथों नहीं पकड़ा जा सका था। हालांकि उस समय ऑफिस से 1 लाख रुपए मिले थे।
तब तलाशी के दौरान एचआर कसाना के मोजों से 1 लाख रुपए बरामद किए थे। उनकी दराज से 50 हजार रुपए मिले थे। ACB ने उन पैसे के बारे में पूछा तो एचआर कसाना ने बताया था कि वह पैसे सरसों बेचने पर मिले हैं। जब उनसे व्यापारी का नाम पूछा तो वह न तो व्यापारी का नाम बता पाए और न ही सरसों के बेचने की कोई रसीद दिखा पाए। कसाना के घर से एक ऑडी कार भी बरामद की गई थी। कार की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई गई थी। इस मामले में कसाना को एसीबी ने हिरासत में लेकर आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ की थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
