भरतपुर
भरतपुर जिले में बेलगाम अपराधों के बीच गुरुवार देर रात एक पचास वर्षीय व्यक्ति की लाठी-डंडों से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को खेत के बगल से जा रहे कच्चे रास्ते से बरामद किया। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और जमीन खून से सनी थी।
हत्या की यह वारदात जिले के रुदावल क्षेत्र के गांव बरौदा की है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय मलखान गुर्जर (Malkhan Gurjar) के रूप में हुई है। वह रात में खेत पानी देने गया था। इसी दौरान उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार अलसुबह परिजनों को मलखान का शव खेत के रास्ते में लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ मिला। उसके हाथ पैर भी बंधे हुए थे।
रुदावल थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि सूचना पर रुदावल थाना पुलिस और सीओ बयाना अजय शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर बयाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना की जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम (FSL Team) की मदद ली जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मलखान के परिजनों ने रात 10 बजे उसे खेत का इंजन बंद करने के लिए फोन किया, लेकिन मलखान ने फोन नहीं उठाया। कई बार फोन फोन करने पर भी फोन नहीं उठा तो मलखान के परिजन उसे देखने के लिए खेत पर पहुंचे। परिजनों ने देखा तो खेत के कच्चे रास्तों में मलखान का शव पड़ा हुआ था। शव पूरी तरह खून से सना था और शव के हाथ रस्सियों से बंधे हुए थे।
मलखान के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव के घुटनों की ओर से काफी खून निकला हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मलखान की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
