पटना
मौसम विभाग ने बिहार में 30 जून से 2 जुलाई के बीच भारी से अति भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसका अधिक प्रभाव उत्तरी बिहार यानी हिमालय की तलहटी से सटे राज्य के जिलों (पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज) में होगा। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश वर्षा की संभावना है। इसके साथ राज्य के अनेक स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग की सूचना के अनुसार सतह से 3 किमी ऊपर तक पश्चिमी हवा का प्रभाव है। मानसून की रेखा अपने तय स्थान से उत्तर की ओर बढ़ रही है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों और मध्य भागों से शुष्क पछुआ हवा और आर्द्र पूर्वी हवा का प्रभाव बढ़ रहा है। उत्तरी बिहार में नमी युक्त हवाओं के जोर पकड़ने की संभावना है। इस मौसमी सिस्टम को आधार बताते हुए यह अलर्ट जारी हुआ है।
ट्रफ रेखा से बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र के स्तर पर एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर असम तक फैली हुई है। बिहार में अभी तक मानसून की प्रगति सामान्य से अधिक है। इस समय मानसून की सक्रियता दक्षिण बिहार की अपेक्षा उत्तरी बिहार में अधिक देखने को मिल रही है। इस कारण से 30 जून से 2 जुलाई तक बारिश की संभावना बनी हुई है।
बिहार में कहां कैसा मौसम मौसम
उत्तर पश्चिम बिहार: सीवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण और गोपालगंज में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना। एक दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट।
उत्तर मध्य बिहार: सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना। एक दो स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट।
उत्तर पूर्व बिहार: सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना। एक दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज व आकाशीय बिजली काे लेकर अलर्ट।
दक्षिण पश्चिम बिहार: बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना
दक्षिण मध्य बिहार: पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना। एक या दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट।
दक्षिण पूर्व बिहार: कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना। एक दो स्थानों पर गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
