जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती थाने का एक हेड कांस्टेबल व्यापार में बाधा नहीं डालने के एवज में घूस मांग रहा था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उसे 15 हजार रूपए लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए हेड कांस्टेबल का नाम अब्दुल रऊफ है। बताया गया कि हेड कांस्टेबल ने यह घूस SHO के नाम पर मांगी थी। इसमें ठाणे के SHO राजेंद्र सिंह की भूमिका की भी जाँच की जा रही है। ACB की भनक लगते ही SHO वहां से खिसक गए।
ACB की गिरफ्त में आए हेड कांस्टेबल अब्दुल रऊफ के खिलाफ भवन निर्माण सामग्री का व्यापार करने वाले एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप लगाया था कि अब्दुल रऊफ उसके व्यापार में बाधा नहीं डालने के एवज में थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के नाम पर 20 हजार रुपए मासिक बंधी लेता है। शिकायत के अनुसार लॉकडाउन की वजह से व्यापारमें में मंदी आने पर व्यापारी ने मासिक बंधी देने से इंकार कर दिया।
व्यापारी ने थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को भी अपनी परेशानी बताई। फिर उसने एसीबी में शिकायत कर मदद मांगी। तब एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में ACB टीम ने शिकायत का सत्यापन किया जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ACB टीम ने अब्दुल रऊफ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर कर रिश्वत की रकम बरामद कर ली। ACB थाना प्रभारी तक पहुंचती, इसके पहले वह थाने से चुपके से निकल लिए।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
