बेगूसराय
बिहार के बेगूसराय जिले में बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर इटवा चौड़ में 3 मई दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें करीब 10 फीट गहरे चंवर में स्नान करने गए 5 बच्चे डूब गए। इनमें से चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। मरने वाले सभी बच्चे 8 से 12 साल के थे। बच्चों की मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। चंवर के पास लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार जब ये बच्चे नहाने के लिए करीब 10 फीट गहरे चंवर में उतरे तो उनको गहराई का अंदाजा नहीं रहा और डूब गए। पानी में डूब रहे बच्चों ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचते बच्चे डूब चुके थे। स्थानीय लोगों ने तैराकों की मदद से सभी बच्चों को चंवर से बाहर निकला। इनमें से एक बच्चे की सांस चल रही थी। आननफानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घघरा गांव निवासी अनुकुल पासवान के पुत्र अनुज कुमार (10), लूटन साह के पुत्र रजनीश कुमार (12), इंद्रदेव महतो के पुत्र अभिषेक कुमार (9), बिंदेश्वरी ठाकुर के पुत्र चैंपियन कुमार (8) और शिवजीत ठाकुर के पुत्र संतोष कुमार (8) के रूप में हुई है।
बखरी के अंचाधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। परिजनों के अनुसार अभिषेक अपनी साइकिल से अन्य 4 दोस्तों के साथ सोमवार दोपहर घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान चंवर को देख बच्चों ने अपने-अपने कपड़े उतार साइकिल पर रख दिए नहाने के लिए चंवर में उतर गए। इसी दौरान गहाराई जाने से पांचों डूब गए।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
