अनुकरणीय पहल
भरतपुर। देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच भारत विकास परिषद ने कोरोना पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए अनुकरणीय पहल शुरू की है। उसने भरतपुर शहर में ऐसे कोरोना पीड़ित परिवारों की मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है जिनके परिवारों में भोजन बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। भारत विकास परिषद की भरतपुर शहर इकाई ने एक बयान जारी करके बताया कि संगठन की जानकारी में आया है कि शहर के अनेक परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में दो या अधिक सदस्य इस बीमारी में घिर गए हैं, साथ ही ऐसे परिवार भी हैं जिनके बच्चे बाहर रहते हैं तथा वे स्वयं इस बीमारी में घिर गए हैं। ऐसे सभी परिवारों के सामने भोजन बनाने की भी बहुत बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है, लेकिन ऐसे परिवार झिझक की वजह से भोजन के लिए किसी से भी कह नहीं पा रहे हैं। ऐसे परिवारों के लिए भारत विकास परिषद मुख्य शाखा भरतपुर निशुल्क भोजन उनके घरों तक पहुंचाएगी।
इन नम्बरों पर दें सूचना
भारत विकास परिषद ने ऐसे परिवारों की मदद करने के लिए कुछ नम्बर जारी किए हैं। संगठन ने ऐसे सभी प्रभावित परिवारों से कहा है कि वे बेहिचक इन नम्बरों पर सूचना दें। संगठन ने अपने बयान में आग्रह किया है सुबह के भोजन हेतु यह सूचना आवश्यक रूप से 9.00 बजे तक तथा सांय के भोजन हेतु सूचना 4.00 बजे तक दे दें। सभी प्रभावित परिवार समय का विशेष ध्यान रखें। उन्हें सुबह का भोजन 12.00 बजे तक और शाम का भोजन सांय 7.00 बजे उपलब्ध करा दिया जाएगा। मोबाइल नम्बरों की सूची इस प्रकार है:
8079009070
9414023169
9413672123
9772212554
9460660254
मैसेज को आगे तक बढ़ाने की अपील
भारत विकास परिषद् ने लोगों से अपील की है कि इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाए ताकि, स्वाभिमानी या जरूरतमंद, ऐसे लोगों तक भी मदद पंहुच सके जो कहने में झिझक महसूस कर रहे हैं ताकि उनकी मदद की जा सके। परिषद् ने कहा है कि इस सूचना को आगे बढ़ाना भी लोगों का बहुत बड़ा सहयोग होगा क्योंकि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंच पाएगी।
इस सेवा कार्य के लिए भारत विकास परिषद् के कार्यकर्ताओं को ‘नई हवा’ परिवार का सैल्यूट!
ये भी पढ़ें
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
