नई दिल्ली
नई दिल्ली के रोहिणी स्थित कोर्ट परिसर में गुरुवार को एक धमाका हुआ। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह धमाका एक लैपटॉप बैग में विस्फोट होने से हुआ। इसके बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे। धमाके में कोर्ट नंबर 102 में तैनात पुलिसकर्मी घायल हुआ है।
डीसीपी प्रणव तायल के अनुसार, एक लैपटॉप बैग में विस्फोट हुआ, जबकि एक अदालत की कार्यवाही चल रही थी। घटना कोर्ट नंबर 102 में उस वक्त हुई जब कार्यवाही चल रही थी। विस्फोट के तुरंत बाद कार्यवाही रोक दी गई। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल सिपाही का नाम राजीव है, वह दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने का नायब कोर्ट है।
NSG को बुलाया
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG ) की टीम और डॉग स्क्वायड निरीक्षण के लिए कोर्ट पहुंचे। बेम धमाके के बाद पुलिस ने कोर्ट को खाली करा लिया और गेट बंद कर दिए। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के रोहिणी में जो धमाका हुआ है वो, लो इंटेसिटी बम ब्लास्ट है। यह एक तरह का क्रूड बम है। पुलिस को मौके से आईईडी विस्फोटक और एक टिफिननुमा चीज मिली।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
