भरतपुर
अलवर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार शाम जिले के गोपालगढ़ थाने पर कार्रवाई कर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह जाट व महिला रीडर सोनिया जाट को रंगे हाथ डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते धरदबोचा। थानाधिकारी सुरेंद्र ने परिवादी से किसी मामले में उसके परिजनों के नाम निकलवाने के लिए रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत परिवादी ने अलवर ACB में की। एसीबी लगातार 5 दिनों से सत्यापन करवाने में लगी हुई थी। सत्यापन के समय पहले परिवादी से 10 लाख रुपए की मांग की गई। उसके बाद 5 लाख रुपए की डिमांड की गई, लेकिन उसके बाद एक लाख 50 हज़ार रूपये में पूरा मामला तय किया गया। इस दौरान ACB ने तीन बार घूसखोर पुलिस कर्मियों का सत्यापन करवाया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ जारी थी। रिश्वत राशि रीडर सोनिया ने क्वार्टर पर ली। उस समय थाना प्रभारी सुरेन्द्र वहां मौजूद थे। रिश्वत राशि एक प्रकरण में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवारी की मदद करने की एवज में ली थी। एसीबी की कार्रवाई से थाने पर हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी जानकारी करने पहुंच गए। एसीबी ने परिवादी को गोपनीय रखा है।
सूत्रों के अनुसार मामला इलाके के बिजासना क्रशर पर हाल में दो पक्षों में हुई मारपीट से जुड़ा होना बताया जा रहा है। एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया किमामले में थाना प्रभारी व उनकी रीडर सोनिया ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व परिवादी की मदद करने का भरोसा देकर परिवादी से केस में 10 लाख रुपए की मांग की। जिस पर परिवादी ने ब्यूरो चौकी अलवर पर 23 जून को शिकायत दी।
रीडर सोनिया परिवादी से 5 लाख लेने पर अड़ी रही
एसीबी ने 24 जून को सत्यापन कराया जिसमें थाना पभारी ने 10 लाख की मांग की। परवादी द्वारा राशि कम करने की बात कही जिस पर जिस पर SHO की रीडर सोनिया परिवादी से 5 लाख रुपए लेने पर अड़ी रही। परिवादी के गुहार लगाने पर रीडर ने केस के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की बात कहते हुए सौदा कर लिया। एसीबी टीम ने सोमवार शाम को गोपालगढ़ पहुंच गई और परिवादी को भेजा। थाना प्रभारी व सोनिया क्वार्टर पर मिले जिस पर परिवादी पक्ष के जमशेद ने रीडर को थाना प्रभारी के सामने 1.50 लाख रुपए दे दिए। इशारा मिलते ही टीम ने कार्रवाई कर रीडर से रिश्वत राशि बरामद कर ली। मौके पर थाना प्रभारी को भी पकड़ लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
