रेवाड़ी
हरियाणा के रेवाड़ी के पास मंगलवार तड़के राजस्थान का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन घायल हो गए। परिवार अस्थियां विसर्जित कर जयपुर लौट रहा था।
हादसा रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ। राजस्थान के जयपुर के सामोद गांव का एक परिवार सोमवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए गया था। क्रूजर गाड़ी में परिवार और रिश्तेदारों को मिलाकर कुल 17 लोग थे। लौटते वक्त रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गाड़ी ओढ़ी कट के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के जवान और स्थानीय लोगों की मदद से क्रूजर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
मृतकों में भानूराम (35), महेन्द्र (33), आशीष (15), सुगमा देवी (35) और भोरी देवी (95) शामिल हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। बावल थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
