जयपुर
राजस्थान में सोमवार को 9236 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। रविवार की तुलना में सोमवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी देखी गई। आज कोरोना से 5 लोगों की मौत भी दर्ज की गई। पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा 2327 मामले राजधानी जयपुर के हैं। दूसरे नंबर पर अलवर हैं, जहां 970 नए केस मिले। तीसरे नंबर पर रहे जोधपुर में 701 संक्रमित मिले हैं।
चिकित्सा विभाग की सूचना के अनुसार जयपुर में 3 मौतें हुई हैं। अलवर और बारां में 1-1 मौत रिकॉर्ड हुईं। राहत की बात यह है कि 5,894 मरीज रिकवर हुए हैं। यह पॉजिटिव मिले मरीजों का 63.81 फीसदी है।
कहां-कितने मिले
अजमेर में 290, अलवर में 970, बांसवाड़ा में 69, बारां में 84, बाड़मेर में 330, भरतपुर में 161, भीलवाड़ा में 362, बीकानेर में 326, बूंदी में 33, चित्तौड़गढ़ में 244, चूरू में 31, दौसा में 99, धौलपुर में 112, डूंगरपुर में 125, गंगानगर में 159, हनुमानगढ़ में 347, जयपुर में 2327, जैसलमेर में 94, जालोर में 20, झालवाड़ में 101, झुंझुनूं में 82, जोधपुर में 701, करौली में 89, कोटा में 356 संक्रमित मिले हैं। नागौर में 121, पाली में 385, प्रतापगढ़ में 163, राजसमंद में 50, सवाईमाधोपुर में 131, सीकर में 241, सिरोही में 155, टोंक में 31, उदयपुर में 447 केस।
जयपुर की स्थिति
झोटवाड़ा में 98, मुरलीपुरा में 96, सोड़ाला में 94, वैशाली नगर में 92, कोटपूतली में 91, मानसरोवर में 75, टोंक रोड पर 67, शास्त्री नगर में 64, सीतापुरा में 63, सांगानेर में 62, जिनके पते नहीं मालूम ऐसे 60, पत्रकार कॉलोनी में 57, जवाहर नगर में 56, विद्याधर नगर में 53, अजमेर रोड पर 51, प्रताप नगर में 49, आदर्श नगर में 46, अग्रवाल फॉर्म पर 41, जगतपुरा में 44, न्यू सांगानेर रोड पर 43, दुर्गापुरा में 37, त्रिवेणी नगर में 34, विराट नगर में 33, किरण पथ पर 31, लालकोठी में 31।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
