जयपुर
इंडिया-न्यूजीलैंड के मैच से 4 दिन पहले जयपुर में टाइम बम मिलने से सनसनी फ़ैल गई। टाइम बम केक बॉक्स में रखा था। और इसे कोई अज्ञात व्यक्ति जवाहर नगर में पंचवटी सर्किल के पास एक नाले के पास फेंक कर चला गया। इसके साथ एक धमकी भरा पत्र भी था। पुलिस ने टाइमर लगे हुए इस बम को डिफ्यूज कर दिया है।
बम की जैसे ही सूचना मिली, सभी जगह हड़कंप मच गया। जयपुर पुलिस अलर्ट हो गई। बीडीएस (बॉम्ब डिफ्यूज स्क्वाड) और डॉग स्क्वॉयड टीम को बुला कर टाइमर लगे हुए बम को डिफ्यूज कर दिया गया। बम के साथ एक धमकी भरा पत्र भी भेजा गया है।
गारमेंट व्यापारी को डिलीवरी करने आया था अज्ञात व्यक्ति
केक बॉक्स में रखे इस टाइम बम को कोई अज्ञात व्यक्ति शुक्रवार की शाम लेडिज गारमेंट व्यापारी को डिलीवरी करने आया था। लेकिन उस व्यापारी ने यह कहते हुए लेने से इंकार क्र दिया कि उसने कोई सामान नहीं मंगाया। इस पर वह अज्ञात व्यक्ति जवाहर नगर में पंचवटी सर्किल के पास बम को नाले के पास फेंक गया।
जांच में सामने आया है कि जिस बिजनेसमैन के पास यह पार्सल भेजा गया उसके साथ फिरौती के लिए धमकी भरा लेटर भी था। बिजनेसमैन ने कोई ऑर्डर नहीं देने की बात बोल कर पार्सल नहीं लिया। तब डिलीवरी वाले लड़के ने नाले के पास ही केक बॉक्स को पटक दिया था। डिलीवरी मैन ई-रिक्शे पर आया था। अज्ञात शख्स के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
तार, टाइमर, क्लाॅक और अन्य उपकरण जुड़े हुए
केक बॉक्स में टाइमर लगा हुआ था। जैसे ही केक बॉक्स को खोल कर देखा तो लोगों के हाथ-पांव फूल गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जवाहर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बीडीएस टीम और डॉग स्कॉयड टीम को बुलाया गया। केक बॉक्स में एक टाइमर लगा हुआ था और चार वॉयर लगी हुई थी। आपस में तारों को कनेक्ट कर रखा था। उसमें केक का भी कुछ हिस्सा रखा गया है। पुलिस ने देर रात इसे बरामद किया और उसके बाद इसे थाना क्षेत्र के पिछले हिस्से में रखवा दिया। आज सवेरे इसे बीडीएस टीम ने डिफ्यूज किया।
डॉग स्कॉयड टीम और पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज से पता लगा रही है कि बम को किसने रखा था और कहां से लाया गया था। व्यापारी को पार्सल किसने भेजा था। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। आपको बता दें कि जयपुर में 4 दिन के बाद इंडिया-न्यूजीलैंड मैच मैच है। बम मिलने के बाद पुलिस की चिंताएं और बढ़ गई हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
