मुम्बई
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में मंगलवार को युद्धपोत INS रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया । इस ब्लास्ट में जहाज पर तैनात 3 नेवी जवान शहीद हो गए और 11 जवान घायल हो गए। घायलों को स्थानीय नेवल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के तत्काल बाद आग को काबू कर लिया गया, जिससे जहाज को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
इंडियन नेवी ऑफिशियल्स के मुताबिक, INS रणवीर ईस्टर्न नेवल कमांड से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल डेप्लॉयमेंट पर निकला हुआ था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ब्लास्ट के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
आईएनएस रणवीर भारतीय नौसेना का पोर्ट है। आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था।आईएनएस रणवीर में ये किस कारण से धमाका हुआ इसे लेकर नौसेना की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। धमाके की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने कमिटी बैठा दी है, जो इस बात की जांच करेगी कि ये धमाका कैसे हुआ।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
