अहमदाबाद
पाटीदार समाज के भूपेंद्रभाई पटेल गुजरात के नए CM होंगे। भूपेंद्रभाई पटेल पहली बार विधायक बने और पहली बार में ही उनको सीएम का ताज पहना दिया गया। विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे के भीतर ही गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया। मीडिया रिपोर्टस में भूपेंद्रभाई पटेल का नाम कहीं भी रेस में नहीं था। लेकिन भाजपा ने फिर इससे उल्ट फैसला लेकर सभी को चौंका दिया।
विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम का ऐलान किया। नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विजय रुपाणी ने ही विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र भाई पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इसका समर्थन किया। इसके बाद विधायक दल ने पटेल के नाम को मंजूरी दे दी। भूपेंद्र भाई जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण का दिन नहीं बताया है।
संगठन में मजबूत पकड़
भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद की घटलोडिया विधानसभा सीट से विधायक हैं और संगठन पर मजबूत पकड़ रखते हैं। भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। घाटलोडिया विधानसभा सीट वही सीट है जहां से आनंदीबेन पटेल विधानसभा चुनाव लड़ती रही हैं। आनंदीबेन पटेल को राज्यपाल बनाए जाने के बाद घाटलोडिया सीट से भूपेंद्र पटेल को चुनाव मैदान में उतारा गया और भूपेंद्र चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में भी सफल रहे थे।अहमदाबाद के शिलाज इलाके के निवासी भूपेंद्र पटेल की उम्र करीब 59 साल है। भूपेंद्र पटेल ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
- भरतपुर की अंडर-23 टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल, दस्तावेजों की यह शर्तें पूरी करना जरूरी
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
