भरतपुर
राजस्थान में भरतपुर की जिला प्रमुख की सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह को जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया।
जगत सिंह को 28 जिला परिषद के सदस्यों के वोट मिले। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की हलीमा मात्र नौ मत ही ले सकीं। कांग्रेस ने जिला परिषद के चुनावों में 14 सीटों पर अपना कब्ज़ा किया था। लेकिन जिला प्रमुख के चुनाव में उसके ही सदस्यों के वोट कांग्रेस को नहीं मिले। पार्टी की उम्मीदवार हलीमा के खिलाफ 5 कांग्रेस के जिला परिषद सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। इस कारण हलीमा सिर्फ 9 मतों का जुगाड़ कर सकीं।
भरतपुर में एक परिवर्तन की लहर, अब गांवों का विकास होगा: जगत सिंह
नव-निर्वाचित जिला प्रमुख जगत सिंह ने शपथ लेने के बाद कहा कि उनकी इस जीत से साफ़ होता है कि भरतपुर में एक परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि जितने भी कांग्रेस के सदस्यों ने मेरे पक्ष में वोट डाला है वह सभी ख़ुशी ख़ुशी आए हैं क्योंकि सभी को पता है अगर विकास होगा तो बीजेपी ही विकास करवा सकती है। इसलिए उनहोंने मेरे पक्ष में वोटिंग की है।
जगत सिंह ने कहा कि अब ग्रामीण इलाकों का विकास होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं है। लेकिन अब जिला परिषद में बीजेपी का बोर्ड बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में विकास होगा।
कांग्रेस के दावेदार का आरोप; सभी मंत्री और विधायक मिले हुए
भरतपुर में हार के बाद अब कांग्रेस में सिर फुटब्बल की स्थितियों के संकेत मिल रहे हैं। भरतपुर जिला प्रमुख के पद पर दावेदार बताए जा रहे कांग्रेस के भारत सिंह गादौली ने आरोप लगाया कि यहां सभी मंत्री और विधायक प्रधानी के चुनावों को लेकर मिले हुए हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस भारत सिंह गादौली को जिला प्रमुख का दावेदार बता रही थी लेकिन भारत गादौली का नाम जिला प्रमुख की दौड़ से अचानक हट गया।
आज जब भारत गादौली अपना वोट डालने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि में जिला प्रमुख का दावेदार था। कांग्रेस के आलाकमान ने भी मुझे जिला प्रमुख का दावेदार बनाया था। लेकिन अचानक से मुझे जिला प्रमुख की दावेदारी से हटा दिया गया। सभी मंत्री और विधायक प्रधानी के चुनावों को लेकर मिले हुए हैं। मंत्री सुभाष गर्ग ने जिला प्रमुख के लिए मेरा साथ नहीं दिया। वह प्रधानी के चुनावों में व्यस्त थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
