दौसा
दौसा में कांग्रेस के हीरालाल सैनी को जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने भाजपा की नीलम गुर्जर को 3 वोटों से पराजित किया।
हीरालाल को 16 वोट मिले जबकि भाजपा की नीलम गुर्जर को 13 वोट मिले। जानकारी के अनुसार कांग्रेस की बाड़ेबंदी में 21 सदस्य थे, लेकिन इनमें से कांग्रेस उम्मीदवार हीरालाल सैनी को 16 मत ही मिले।
कांग्रेस की बाड़ाबंदी से 5 सदस्यों ने की क्रॉस वोटिंग
जिला परिषद के 29 वार्डों में से कांग्रेस को 17, भाजपा को 8, निर्दलीय को 3 व बसपा को 1 सीट पर जीत मिली थी। सबसे पहले भाजपा के 8 सदस्य एक साथ वोट देने पहुंचे। इनके बाद बस में सवार होकर महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के नेतृत्व में कांग्रेस की बाडाबंदी से 21 सदस्य एक साथ वोट देने पहुंचे। मतगणना के बाद जब रिजल्ट जारी किया गया तो कांग्रेस प्रत्याशी हीरालाल को 16 व भाजपा की नीलम गुर्जर को 13 वोट मिले। बाड़ाबंदी के बावजूद कांग्रेस खेमे से 5 वोट की क्रॉस वोटिंग से खलबली मच गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
- महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
- हिमाचल में पुलिस महकमे में फेरबदल, मनाली से शिमला तक बदली जिम्मेदारी; 7 अधिकारियों की नई तैनाती
- भरतपुर के क्रिकेटरों के लिए मौका, अंडर-14 जिला टीम का ट्रायल 25 अक्टूबर को, उम्र से लेकर दस्तावेजों तक ये शर्तें जरूरी
