भरतपुर
राज्य सरकार की ओर से लगाए गए लॉकडाउन के विरोध में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के आह्वान पर पूरे शहर में शांतिपूर्ण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉकडाउन का जमकर विरोध किया। सभी व्यापारियों ने तख्तियां पकड़ी हुई थी और विरोध के नारे लगा रहे थे। साथ ही पूरे शहर में लॉक डाउन हटाओ…. व्यापारियों को बचाओ…. जैसे नारे लिखे पोस्टर चस्पा किए गए। व्यापारियों ने 21 अप्रेल को भरतपुर शहर में अर्धनग्न प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो पूरा बाजार बंद कर दिया जाएगा।
हाथ में कटोरा लेकर मांगेंगे भीख
दिनभर विरोध प्रदर्शन के बाद नेहरू पार्क में सभी व्यापारियों की एक विशाल सभा हुई जिसमें विभिन्न व्यापारिक संगठनों के काफी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने आंदोलन की आगे की रणनीति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 21अप्रेल को सुबह 12:00 बजे लक्ष्मण मंदिर पर सभी व्यापारी एकत्रित होंगे और अर्धनग्न अवस्था में हाथ में कटोरा और विरोध के नारों के साथ तख्तियां लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से रहेगा, किसी भी तरीके से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश नहीं की जाएगी। संजीव गुप्ता ने सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन के बाद व्यापारियों का दल प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेगा और उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा।
सरकार ने फिर भी नहीं सुनी तो…
व्यापारियों ने कहा कि फिर भी सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो शीघ्र ही पूरे शहर को बंद कर दिया जाएगा। जिसमें ना तो बाजार में परचून की दुकान खुलेगी, ना हलवाई की, ना दूध की, ना सब्जी की। इन सभी ट्रेडों के संघों के पदाधिकारी सभा में शामिल हुए थे जिन्होंने अपनी पूर्ण सहमति बंद के समर्थन में दी। सम्पूर्ण बंद की तारीख की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। मीटिंग में व्यापार महासंघ के शहर अध्यक्ष भगवानदास बंसल, गिरधारी तिवारी, बबलू कुरका, ओम प्रकाश आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। संचालन जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने किया।
मांग नहीं मानी तो करेंगे सम्पूर्ण बाजार बंद
ये भी पढ़ें
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
