अलवर
अलवर ज़िला कांग्रेस कमेटी में कैसी फजीहत हो रही है, इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पार्टी के नेता अपने वर्चस्व को लेकर झगड़ते दिख रहे हैं। आप इस वीडियो को देखेंगे तो पता चल जाएगा कि पार्टी में किस कदर कलह मचा हुआ है।
दरअसल यह बखेड़ा पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करने को लेकर खड़ा हुआ है। इसमें पार्टी के नेता इस बात को लेकर झगड़ रहे हैं कि पंडित नेहरू को माला पहले मैं पहनाऊंगा। मैं तुमसे बड़ा हूं। वीडियो में अलवर नगर परिषद सभापति जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा को खरी खोटी सुना रही हैं और बोल रहीं हैं कि आप कौन होते हैं नेहरू जी को पहले श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले । मैं सभापति हूं। पहले मेरा हक है। इन्हें अब कौन समझाए कि पार्टी अध्यक्ष सबसे बड़े होते हैं। पहले उनका ही माला पहनने का हक होना चाहिए। आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही सभापति ने अलवर के एक निजी अस्पताल में रुतबा झाड़ अस्पताल कर्मचारियों से हाथापाई की थी।
ये भी पढ़ें
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
- महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
- हिमाचल में पुलिस महकमे में फेरबदल, मनाली से शिमला तक बदली जिम्मेदारी; 7 अधिकारियों की नई तैनाती
- भरतपुर के क्रिकेटरों के लिए मौका, अंडर-14 जिला टीम का ट्रायल 25 अक्टूबर को, उम्र से लेकर दस्तावेजों तक ये शर्तें जरूरी
- बिजली बिल में सेस, सड़कों पर अंधेरा, भरतपुर में आखिर किसकी जवाबदेही?
- 1 नवंबर को स्थापना दिवस, 22 दिसंबर को दीक्षांत समारोह; MPUAT में तैयारियों को लेकर मंथन
- पंच, ब्लॉक और किक की ट्रेनिंग… भरतपुर की छात्राओं ने सीखे मुश्किल वक्त में खुद को बचाने के तरीके
- छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के साथ जागरूकता पर जोर
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
