भरतपुर
भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद सीएचसी वैर का निरीक्षण करने जा रहीं भरतपुर सांसद श्रीमती रंजीता कोली के काफिले पर धरसोनी गांव के समीप हथियार बंद बदमाशों ने 27 मई को देर रात हमला कर दिया। हमला इतना भयावय था कि सांसद रंजीता कोली अपनी गाड़ी में ही बेहोश हो गईं। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सांसद के करीबी लोगों ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब 45 मिनट लग गए, दूसरी ओर जिला कलेक्टर को निरंतर फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार सांसद श्रीमती रंजीता कोली भरतपुर से वैर आते समय अपने वहां से हंतरा-वैर सड़क मार्ग पर गांव धरसौनी के पास पहुंची, तभी आधा दर्जन बदमाश आए और उनकी गाड़ी पर धावा बोल दिया। बदमाश लाठी, सरिए और ईंटें लिए हुए थे। बदमाशों ने सांसद की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। सांसद के चालक ने अपने वहन को जैसे-तैसे बचाकर वहां से निकला और धरसौनी जाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचा ने के बाद हलैना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सांसद श्रीमती रंजीता कोली को भरतपुर के RBM अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
- महारानी श्री जया कॉलेज में ABVP की नई टीम घोषित, सुहानी सिंह को अध्यक्ष और केशव सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
- हिमाचल में पुलिस महकमे में फेरबदल, मनाली से शिमला तक बदली जिम्मेदारी; 7 अधिकारियों की नई तैनाती
- भरतपुर के क्रिकेटरों के लिए मौका, अंडर-14 जिला टीम का ट्रायल 25 अक्टूबर को, उम्र से लेकर दस्तावेजों तक ये शर्तें जरूरी
- बिजली बिल में सेस, सड़कों पर अंधेरा, भरतपुर में आखिर किसकी जवाबदेही?
- 1 नवंबर को स्थापना दिवस, 22 दिसंबर को दीक्षांत समारोह; MPUAT में तैयारियों को लेकर मंथन
- पंच, ब्लॉक और किक की ट्रेनिंग… भरतपुर की छात्राओं ने सीखे मुश्किल वक्त में खुद को बचाने के तरीके
- छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार, आत्मरक्षा के साथ जागरूकता पर जोर
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
