बयाना (भरतपुर)
भरतपुर जिले के बयाना थाना इलाके के धाधरैन गांव में मंगलवार को एक मकान ढहने से उसके मलबे में एक परिवार दब गया। इसमें दम्पती सहित उसकी बेटी घायल हो गए। पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को जयपुर रैफर किया गया है।
हादसे में बेटा बरामदे में था; इसलिए बच गया। जानकारी के अनुसार सुगड़ सिंह, उसकी दिव्यांग पत्नी गीता और 14 साल की बेटी हेमलता इस हादसे में घायल हुए हैं। सुगड़ सिंह के बेटे ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस वक्त परिवार के तीनों घायल सदस्य घर के अंदर सो रहे थे एयर वह घर के बाहर बरामदे में बैठा था। इसी दौरान अचानक मकान ढह गया।
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकाला। मलबे के नीचे दबने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को बयाना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उनको भरतपुर रेफर कर दिया गया। सुगड़ सिंह और उसकी पत्नी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया और उसकी बेटी हेमलता का इलाज आरबीएम अस्पताल में जारी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
