फादर्स डे
डॉ. विनीता राठौड़
पिता देवदूत के साये से होते,
हम पर सदैव छत्र छाया रखते
प्यार अपना कभी नहीं जताते
खुशियों का ख्याल फिर भी वे रखते
भविष्य संतानों का संवारने
अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते
हमें सुसंस्कृत बनाने
कठोर अनुशासन के नियम बनाते
भूल जरा सी भी हो जाने पर
सख्ती बड़ी दिखाते
हर काम में खामियां गिना कर
बेहतर करने को अग्रेषित करते
अपनी पुरजोर मेहनत लगा कर
खुद से एक कदम आगे हमें बढ़ाते
मितव्ययता का पाठ पढ़ा कर
चाहतें सभी हमारी पूरी करते
देश, काल और परिस्थिति का आकलन कर
विवेक पूर्ण निर्णय करना वही सिखाते
दिल खोल कर कभी तारीफ नहीं करते
पर हमारी हर उपलब्धि पर फूले नहीं समाते
प्रगति पथ पर बढ़ाने
रोक टोक संग थोड़ी छूट भी देते
बचपन में घोड़ा बन
सपनों को हमारे उड़ान भी वे देते
महंगी सवारी खरीद सकें हम
इस लायक भी वही बनाते
मायूसी घर में कभी न छा पाए
उत्तरदायित्व वे सदा निभाते
जग के झंझावतों से बचा
सुकून की नींद हमें सुलाते
जज़्बातों को भीतर समेट
मजबूती का पाठ पढ़ाते
हार हो जाने पर हौंसला बंधा कर
जीत का जश्न मनाना भी हमें सिखाते
पापा आखिर पापा हैं होते
देवदूत का साया हैं होते।
(लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
