पेरिस
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को 8 जून को एक शख्स ने उस समय थप्पड़ जड़ दिया जब वे दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने कोविड-19 के कहर के बाद लोगों के जीवन को जानने के लिए रेस्टोरेंट्स का दौरा किया और छात्रों से मुलाकात भी की। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया और घसीटते हुए दूर लेकर चले गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सुरक्षाकर्मियों से घिरे मेक्रों लोगों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक शख्स ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति से हाथ मिलाने के बाद उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में, इमैनुएल मैक्रों सफेद रंग की शर्ट पहने अपने शुभचिंतकों से मिलने के लिए आगे बढ़ते दिखते हैं। जिसके बाद लोहे के बैरिकेड्स के उस पार खड़े हरे रंग का टीशर्ट, चश्मा और फेसमास्क पहने व्यक्ति उनसे हाथ मिलाने लगता है। जैसे ही राष्ट्रपति मैक्रों अपना सिर घुमाते हैं वैसे ही वह व्यक्ति उन्हें थप्पड़ मार देता है। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी उसे दबोच लेते हैं।
पूरे फ्रांस में इस घटना को लेकर लोगों ने गुस्से का इजहार किया है। फ्रांसीसी पीएम ज्यां कास्टेक्स ने इसे लोकतंत्र पर किया हमला बताया है। विपक्ष के नेता जीनलुक मैल्कन ने कहा- हम अपने राष्ट्रपति के साथ खड़े हैं। राष्ट्रपति के दौरे के कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में 7 महीने बाद बार और रेस्टोरेंट्स खोले गए हैं। नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
- छोटे बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर लगेगी लगाम? FSSAI का बड़ा कदम
- गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय को मिला नया कुलगुरु, राज्यपाल ने जारी किया नियुक्ति आदेश
- नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी; नदबई में युवाओं को बताए नशामुक्ति के उपाय
- भरतपुर में पानी निकालने का इंतजाम तो हुआ, लेकिन बारिश का पानी बचाने का हिसाब कौन देगा?
- एक बिस्तर पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां… सुबह खुला दरवाजा तो सामने था खौफनाक मंजर
- भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल
- महाकाल के दर्शन किए, खाटू श्याम पहुंचने से पहले मौत ने घेरा, कोटा में 8 की सांसें थमीं
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
