मुम्बई।
विजय माल्या के बैंक धोखाधड़ी मामले में मुंबई की विशेष अदालत ने ईडी के पास जब्त संपत्ति बैंकों को सौंपने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक बैंकों को सौंपी जाने वाली माल्या की
जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 5646.54 करोड़ रुपए होगी। माल्या के वकीलों की टीम ने कोर्ट के इस आदेश को चुनौती दी है।
बैंकों का 6200 करोड़ नुकसान का दवा काल्पनिक नहीं: कोर्ट
पीएमएलए कोर्ट के जज जेसी जगदाले ने कहा, मौजूदा स्थिति में बैंकों के असल नुकसान का आकलन करना मुश्किल है लेकिन बैंकों का 6200 करोड़ रुपए के नुकसान का दावा काल्पनिक भी नहीं है।
कोर्ट ने आदेश में कहा, गौर करने की बात है कि दावा करने वाले बैंक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हैं और ये जनता के पैसे में डील करते हैं। ऐसे में बैंकों के दावे में कोई निजी हित नहीं हो सकता। माल्या ने खुद इस संपत्ति से बैंकों को पैसे लौटाने की पेशकश की है। अगर बैंकों को नुकसान नहीं हुआ होता तो माल्या ऐसा क्यों करता।
पीएमएलए कोर्ट के जज जेसी जगदाले ने बैंकों के समूह को ईडी द्वारा जब्त माल्या की संपत्ति की बहाली करने की अनुमति देने वाले आदेश में यह टिप्पणी की है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक बैंकों को सौंपी जाने वाली माल्या की जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 5646.54 करोड़ रुपए होगी। माल्या के खिलाफ बैंकों से 9000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला है।
कोर्ट ने एक आदेश में 4234.84 करोड़ रुपए व दूसरे में 1411.70 करोड़ की संपत्ति बैंकों को देने का आदेश दिया था।
ये भी पढ़ें
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
- राजस्थान के आधुनिक इतिहास पर क्विज में सुमन की टीम प्रथम, सलोनी और कुमकुम की टीमों ने भी मारी बाजी
- अकेलेपन को कहें अलविदा, 50 से 80 साल तक के लोग यहां तलाश सकेंगे अपना हमसफर
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, GPF पर कितना ब्याज मिलेगा? सरकार ने जारी किया आदेश
- भरतपुर में ₹4.25 करोड़ के पार्क का ये हाल! कुंड में जलकुंभी, लाइटें बंद और ट्रैक अधूरा
- योगीराज का मास्टरस्ट्रोक: माफिया अतीक के ‘कसारी-मसारी’ गढ़ का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘श्रीकृष्ण पुरी’
- पंच, ब्लॉक और किक से जवाब देंगी बेटियां, उच्चैन कन्या कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण शुरू
- सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी पर भड़के CJI: ‘न्यायपालिका को धमकाने की कोशिश न करें, आचरण पर देना होगा स्पष्टीकरण’
प्रतिक्रिया देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
