भरतपुर
राजस्थान की गहलोत सरकार भरतपुर के उस सरकारी डॉक्टर पर कुपित होकर बैठी हुई है जिसने एक सांसद के सामने कोरोना के आंकड़ों की पोल खोल कर रख दी थी। सरकारी पोल खुल जाने पर पहले तो विभाग ने एक नोटिस थमा उस डॉक्टर से यह पूछ लिया कि उसने सरकार की किरकिरी क्यों की? अब जब सरकार को इस नोटिस से मन नहीं भरा तो उसे सीएचसी नदबई से ही हटा दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि कि डॉ.पवन गुप्ता को सीएचसी नदबई से तुरन्त प्रभाव से हटाकर महिला पॉलीटेकनिक कोविड केयर केंद्र पर अग्रिम आदेशों तक के लिए पदस्थापित किया गया है। बताया गया है कि डॉ.पवन गुप्ता जुबान खुलने के बाद उन्हें कोविड जांच के संबंध में दिए गए बयान के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन डॉ. गुप्ता द्वारा दिए गए जवाब को असंतोषजनक पाए जाने पर चिकित्सा विभाग ने उन्हें अपने वर्तमान पद से ही हटा दिया गया है।
यह है पूरा मामला
दरअसल हुआ यह कि भरतपुर संसदीय क्षेत्र की भाजपा सांसद रंजीता कोली नदबई विधानसभा के सीएससी सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंची तो एक मरीज ने उन्हें बताया कि वह पिछले दो दिन से कोरोना का टेस्ट करवाने हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर चक्कर काट रहा है परंतु उनका टेस्ट नहीं किया जा रहा। इस मामले को लेकर जब सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. पवन गुप्ता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जब कोरोना के मामले ज्यादा आने लगते हैं तो राज्य सरकार की ओर से आदेश दिया जाता है कि कोरोना के टेस्ट कम से कम किए जाएं और सही आंकड़े किसी को ना बताए जाएं।
ये भी पढ़ें
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
- भगवान दास मोरवाल के साहित्य में सामाजिक चेतना पर शोध पूरा, रामकेश मीणा ने किया प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन
- 7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र
- FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल
- बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन
- बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
- भरतपुर के नरेंद्र ‘निर्मल’ को मिला प्रतिष्ठित ‘पंडित बाल गोविंद शर्मा ब्रजभाषा गजल पुरस्कार-2026’
डा. गुप्ता के अनुसार अब सरकार ने फिर कह दिया है कि कोरोना के आंकड़ों को वापिस बढ़ाओ। सांसद रंजीता कोली और डॉ. पवन गुप्ता की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। इससे राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कप्तान सिंह ने डॉ. पवन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। आरोप है कि उन्होंने सरकार की छवि को खराब करने का काम किया है। विभाग डा. गुप्ता के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो उनको सी. एच. सी नदबई से भी पदमुक्त कर महिला पॉलीटेकनिक कोविड केयर केंद्र पर अग्रिम आदेशों तक तैनात कर दिया गया है।
