अयोध्या
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लोमहर्षक वारदात
अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील में एक भांजे ने अपने मामा-मामी सहित उनके दो बेटे और एक बेटी की धारदार हथियार से की गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी के माता-पिता व पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। बताया गया कि संपत्ति विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात थाना इनायतनगर खानपुर के बरिया निसारु गांव की है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या शैलेश पांडे और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। साथ ही क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आरोपी हत्यारे भांजे की तलाश में लग गई है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि संपत्ति के विवाद को लेकर भांजे ने अपने मामा राकेश कहार, मामी ज्योति और उनके तीन बच्चों जिनकी उम्र 4, 6 व 8 वर्ष है, की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी।
क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर रितेश सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय राकेश कंहार तथा उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे। नवासे की जमीन को लेकर मामा- भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोपी की तलाश में पांच टीमें गठित की गई हैं। आईजी जोन एसएन साबत ने भी अयोध्या पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। आईजी रेंज अयोध्या डॉ संजीव गुप्ता ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
