DSSSB
टीचर, क्लर्क, पटवारी और जूनियर सचिवालय जैसे 7,236 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दिल्ली सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ये भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र 25 मई से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 24 जून है। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तारीख की घोषणा बाद में होगी। इन पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
कुल खाली 7,236 पदों में से 6,886 शिक्षक पदों पर भर्तियां होंगी। जबकि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद में 120 टीचिंग पद भरे जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली नगर निगम में जूनियर सचिवालय के 278 पद, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड में प्रधान लिपिक के 12 और पटवारी के 10 पद भरे जाएंगे। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग में काउंसलर के 50 पद भरे जाएंगे।शिक्षक भर्ती के बारे में अधिसूचना में कहा गया है कि टीचर के पदों पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत अध्यापक पांच वर्ष की अधिकतम अवधि तक ऊपरी आयु सीमा में एक बार की छूट के लिए पात्र होंगे।
योग्यता
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
ये भी पढ़ें
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
आवेदन शुरू होने की तारीख: 25 मई
आवेदन की आखिरी तारीख: 24 जून
फीस जमा करने आखिरी तारीख: 24 जून
फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 100 रुपए
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिलाएं- कोई फीस नहीं
