नई दिल्ली
कोरोना के कहर ने जेईई मेन परीक्षा को भी स्थगित करवा दिया।आपको बता दें कि जेईई मेन 2021 परीक्षा 27, 28 और 30 अप्रेल को होने वाली थी। यह जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैंने जेईई मेन 2021 (अप्रेल) परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा और उनका करियर हमारी पहली प्राथमिकता है।
नई तारीखों का ऐलान एग्जाम होने से 15 दिन पहले
27, 28 और 30 अप्रेल को होने वाली जेईई मेन 2021 परीक्षा दो पालियों में आयोजित होने वाली थी। निशंक ने ट्वीट में आगे लिखा कि जेईई मेन परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान एग्जाम होने से कम से कम 15 दिन पहले किया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के बीच स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की मांग की वजह से 10 दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन एग्जाम को चार सेशन में आयोजित कर रही है। दो सेशन एजेंसी की ओर से पूरे किए जा चुके हैं। पहला सेशन 23-26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया गया था। जबकि दूसरा सेशन 16-18 मार्च 2021 तक आयोजित किया गया था। पहले सेशन में कुल 620978 और दूसरे सेशन में 556248 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें
- 200 KM का जंगल पार कर बयाना पहुंचा विदेशी चीता, बयाना के जंगलों में मचा रखी थी हलचल; आखिरकार ऐसे आया काबू में
- भरतपुर में जयपुर का डबल धमाका, टेबल टेनिस में बालक-बालिका दोनों वर्गों पर कब्जा, फाइनल में कोटा को दी शिकस्त
- बैंक खाते में फ्रॉड का डर हुआ तो बस एक स्विच दबाते ही सबकुछ रुक जाएगा, RBI ला रहा है नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
- प्रेमिका को लेने घर पहुंचा PAC जवान, पति ने किया विरोध तो बरामदे में बरसा दीं दो गोलियां, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- शराब तस्कर को छोड़ने के लिए मांगे 2 लाख, थाने में ही वसूली और मारपीट के आरोप, ACB पहुंची तो मचा हड़कंप
