भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में खासा कोठी ओवरब्रिज के नीचे राज्य सरकार द्वारा बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि व फ्यूल सरचार्ज के नाम पर सरकारी लूट के खिलाफ सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र का विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां एकत्रित होकर C 4th JVVNL कार्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंच नारेबाजी व प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन में पूर्व महापौर निर्मल नाहटा, जयपुर शहर उपाध्यक्ष रवि शर्मा, सभी मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, निर्मल राजपुरोहित, दिनेश यादव, राकेश गुर्जर सहित सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।