बीकानेर
राजस्थान में शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब बदल दिया है। 5वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब सुबह 7.30 बजे से 10:00 बजे तकऔर 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब सुबह 10.30 बजे से 1 बजे तक होगा। दोनों बोर्ड के एक्जाम डेट में भी बदलाव किया गया है।
पहले इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2 से 4 बजे के बीच रखा गया था, जिसे बदल कर अब 5वीं के लिए सुबह 7.30 बजे से 10:00 बजे और 8वीं के लिए सुबह 10.30 बजे से 1 बजे कर दिया गया है। संशोधित टाइम टेबल के अनुसार एक्जाम की डेट भी आगे खिसक गई है। अब पांचवीं क्लास के स्टूडेंट्स के एग्जाम 19 अप्रेल के बजाए 27 अप्रेल से शुरू होंगे। इसी तरह आठवीं बोर्ड के एग्जाम 16 के बजाय 17 अप्रेल से शुरू होंगे।
आठवीं बोर्ड
नए कार्यक्रम के मुताबिक आठवीं बोर्ड में गणित का पेपर अब 16 अप्रेल के बजाय 17 अप्रेल को होगा। अंग्रेजी का पेपर 18 अप्रेल के बजाए 27 अप्रेल को, हिन्दी का पेपर बीस अप्रेल के बजाए एक मई को, सामाजिक का पेपर 22 अप्रेल के बजाए 8 मई को, विज्ञान का पेपर 25 अप्रेल के बजाए 12 मई को, तृतीय भाषा में 27 अप्रेल के बजाए 17 मई को होगा।
5वीं बोर्ड
इसी तरह पांचवीं बोर्ड में गणित का पेपर 19 अप्रेल के बजाए अब 27 अप्रेल को, अंग्रेजी का पेपर 21 अप्रेल के बजाए एक मई को, हिन्दी का पेपर 23 अप्रेल के बजाए आठ मई को, पर्यावरण अध्ययन 26 अप्रेल के बजाए 12 मई को, संस्कृत व उर्दू का पेपर 27 अप्रेल के बजाए 17 मई को होगी।
मूक बघिर स्टूडेंट्स के लिए आठवीं एग्जाम में गणित का पेपर 16 अप्रेल के बजाए 17अप्रेल को, अंग्रेजी का 18 अप्रेल के बजाए 27 अप्रेल को, हिन्दी 20 अप्रेल के बजाए एक मई, सामाजिक विज्ञान का 22 अप्रेल के बजाए 8 मई, विज्ञान का 25 अप्रेल के बजाए 12 मई को पेपर होगा। इसका समय भी सुबह साढ़े दस बजे से 1.50 बजे तक होगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज टीचरों पर गिरेगी गाज, बिना बताए छुट्टी पर गए प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
- 35 घंटे की ड्यूटी के बाद PG डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, चारों अंगों में कमजोरी; ESIC फरीदाबाद में इलाज में देरी के आरोप, DMA ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
