नई दिली | नई हवा ब्यूरो
केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों (Central Govt Employees) को नए वित्त वर्ष आने से पहले बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को अंतिम फैसला लिया गया। इस बार डीए (DA Hike) में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। इसके साथ ही महंगाई राहत में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया है जबकि महंगाई राहत भी बढ़कर 34 फीसदी पर आ गई है।
नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा।
एक जनवरी से मिलेगा लाभ
बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मिलेगा। तीन फीसदी के इजाफे के साथ ही अब 34 फीसदी महंगाई भत्ता हो गया है। इससे पहले 31 फीसदी था। केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में DA का बढ़ा हुआ पार्ट जुड़कर मिलेगा। साथ ही अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को उनके पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा।
इतना मिलेगा एरियर
3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को 73,440 से लेकर 2,32,152 20 रुपए तक के एरियर का लाभ मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकार के खजाने पर सालाना 10,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आएगा।
2 महीने के एरियर में 38,692 रुपए मिलेंगे
केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से 56,900 रुपए के बीच होती है। अगर 34 फीसदी के नए महंगाई भत्ते को अधिकतम बेसिक सैलरी 56,900 रुपए पर कैलकुलेट किया जाए तो 19,346 रुपए महीने का DA बनता है। वहीं, अभी तक जो भुगतान किया गया है वो 31 फीसदी की दर से 17,639 रुपए महीना किया गया है। यानी कर्मचारियों के DA में कुल 1,707 रुपए महीना महंगाई भत्ता बढ़ा है। सालाना आधार पर यह इजाफा 20,484 रुपए होगा। मार्च महीने में 2 महीने का एरियर मिलना है। ऐसे में अगर कैलकुलेशन किया जाए तो एक कर्मचारी को 38,692 रुपए एरियर के भी आएंगे।
हर साल दो बार होती है बढ़ोतरी
आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। ये बढ़ोतरी छमाही आधार पर की जाती है। इस बार की बढ़ोतरी 1 जनवरी से 30 जनू तक के लिए लागू होगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
